logo

सचिवालय आशुलिपिक की भर्ती परीक्षा को JSSC ने पूरी तरह रद्द किया, वजह भी जान लीजिए...

djssc.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

JSSC ने सचिवालय आशुलिपिक की भर्ती परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया है। परीक्षा का आयोजन वर्ष 2024 में ही किया जाना था, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया ही रद्द कर दी गई है। आयोग ने नोटिस जारी करके यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि इस परीक्षा को विज्ञापन संख्या 24/2024 और 25/2024 के तहत निकाला गया था. इसमें नियमित के अलावा बैकलॉग पदों पर भी भर्ती होने वाली थी।

आशुलिपिक भर्ती परीक्षा रद्द क्यों की गई
बड़ा सवाल है कि परीक्षा क्यों रद्द कर दी गई। दरअसल, झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने 23 जून 2026 को जेएसएससी को पत्र लिखा था। इस पत्र में विभाग ने भर्ती के लिए भेजी गई अपनी मांग (रिक्त पदों की अधियाचना) वापस ली थी। अब, जबकि विभाग ने ही रिक्त पदों को मांग वापस लिया है, तो जेएसएससी के पास परीक्षा आयोजित करने का कोई कारण नहीं बचा। यही वजह है कि आयोग ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को ही रद्द करने का फैसला किया। 

आशुलिपिक सरकारी दफ्तर में क्या करते हैं!
गौरतलब है कि आशुलिपिक या स्टेनोग्राफर सरकारी दफ्तरों में तेज गति से शॉर्टहैंड लिखने और टाइपिंग  का काम करते हैं। यह पद सरकारी नौकरी में अच्छा माना जाता है। झारखंड में हजारों युवा इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। परीक्षा रद्द होने से उनको भारी निराशा हुई है। 

Tags - Jharkhand NewsJharkhand Sarkari NaukriJharkhand Stenographer VacancyStenographer Vacancy UpdateJSSC